उत्तराखण्ड

उत्तराखंड डीजीपी ने गंगा माता की पूजा-अर्चना के पश्चात सीसीआर भवन में आयोजित की गई डी-ब्रीफिंग में की शिरकत

कांवड़ मेला 2023:- कांवड़ मेले की तैयारियों को परखने हरिद्वार पहुंचे डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा सर्वप्रथम हर की पैड़ी पर मां गंगा जी का पूजन कर सकुशल मेला सम्पन्न कराए जाने हेतू मां गंगा का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हर की पैड़ी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

भ्रमण के पश्चात डीजीपी द्वारा सीसीआर भवन में कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त सुपर जोनल एवं जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले के संबंध में विस्तृत से चर्चा करते हुए अपने लंबे अनुभवों से उपस्थित अधिकारियों का उचित मार्गदर्शन किया गया।

पुलिस महानिदेशक द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण बिन्दू निम्न प्रकार हैं-

1- धार्मिक विश्वास के अनुरूप इस वर्ष बीते वर्ष से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुँचेंगे। हम सभी को प्री प्लान कर आपसी समन्वय से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।

2- इस मेले में देश के कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं, जिनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए हमें उन्हें सकुशल उनके गंतव्य हेतु रवाना करना है।

3- प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की अपने पॉइंट की ड्यूटी बहुत महत्वपूर्ण है जिसे बखूबी निभाना है।

4- समस्त सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारियों को अधीनस्थ फोर्स को लगातार मोटिवेटेड करते रहना है, साथ ही उनकी व्यवस्थाओं का भी खयाल रखना है जिससे हमारा जवान 12 घंटे मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।
5- किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित होने पर मुवमेंट कर लोगों को शिफ्ट किया जाना अतिआवश्यक है क्योंकि अक्सर छोटी-छोटी घटनाएं भारी भीड़ के कारण बड़ा रूप ले लेती है।

6- क्राउड कंट्रोल व प्लान लागू करने में फिल्ड ऑफिसर्स के साथ-साथ कंट्रोल रूम की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां नियुक्त अधिकारी भीड़ का आकलन कर यातायात मार्ग की स्थिति से निरंतर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहेंगे।

7- किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को किसी भी विषम परिस्थिति मे अपना धैर्य नहीं खोना है l

8- पैरामिलिट्री फोर्सेस के अधिकारीगण भी अपने फोर्स को समय-समय पर ब्रीफ कर यदि प्लानशमें कुछ बदलाव होता है तो उसकी जानकारी देते रहेंगे।

9- ड्यूटी में किसी भी फोर्स के जवान को एग्रेसिव नहीं होना है, अगर कहीं पर स्थिति प्रतिकूल होती है तो लोकल पुलिस अधिकारी को तत्काल सूचित करें जिससे समय रहते स्थिति को सामान्य बनाया जा सके।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago