उत्तराखण्ड

अमृत सरोवर योजना को लागू करने में उत्तराखंड ने पाया तीसरा

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर अमृत सरोवर योजना को लागू करने में उत्तराखंड ने तीसरा स्थान पाया हैं। वहीं देशभर में जलाशयों के पुनरुद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना को लागू करने में उत्तराखंड ने तीसरा स्थान पाया है। इसमें पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर हैं। प्रदेश में इस योजना के लागू होने से जहां भू-जलस्तर में सुधार देखने को मिला है।

वहीं, ग्रामीणों के लिए खेतों में सिंचाई और मछली पालन व्यवसाय की राह भी खुली है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अमृत सरोवर योजना के तहत जिला स्तर, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर हो चुके तालाबों का जीर्णोद्धार कर इन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है। योजना के तहत हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने थे। उत्तराखंड में लक्ष्य 975 के सापेक्ष 1092 अमृत सरोवर का निर्माण किया है। इनमें से 199 वन भूमि पर वन विभाग की ओर से तैयार कराए गए हैं।

अमृत सरोवर योजना

ग्राम्य विकास विभाग के तहत संचालित इस योजना में बने 340 अमृत सरोवर को ग्रामीणों के समूहों को मछली पालन के लिए आवंटित किया जा चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। ग्राम्य विकास विभाग की मानें तो अमृत सरोवर के विकास से ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भू-जलस्तर पर में सुधार देखने को मिला है। किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीण अमृत सरोवर में मछली पालन कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।  उत्तराखंड में अमृत सरोवर योजना की प्रगति को देखते हुए इसे और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ग्राम्य विकास विभाग ने 961 स्थान और चिह्नित किए हैं, जहां अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इनमें से 236 पर काम शुरू हो गया है।  अपर सचिव व आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग आनंद स्वरूप  ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर पर उत्तराखंड में बहुत तेजी से काम हुआ है। हमने लक्ष्य के सापेक्ष अधिक सरोवर तैयार किए हैं। इसके अलावा नौ सौ से अधिक और स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं, जहां नए सरोवर बनाए जाएंगे। अमृत सरोवर का लाभ भी लोगों को मिलने लगा है। 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago