उत्तराखण्ड

विधानसभा नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड जनविकास पार्टी का विरोध

उत्तराखंड विधानसभा में नियुक्तियों के मामले में अपने ही मननर्ची से भाई भतीजावाद वाली भर्तियों को लेकर प्रदेश में विरोध बढ़ गया है, वहीं आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का अपने ही क्षेत्र में विरोध किया गया है।

उत्तराखंड जनविकास पार्टी ने उनके आवास के घेराव की घोषणा की थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से उनके कैंप कार्यालय और आवास को जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाते हुए सुरक्षा बढ़ाई थी।  वहीं आज उत्तराखंड जन विकास पार्टी के नेता कनक धनाई अपने कुछ समर्थकों के साथ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके  पश्चात  पुलिस ने उन्‍हें जबरन धरने से उठा लिया।

वहीं इससे पहले मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और हालातों का जायजा लिया। थाना रानीपोखरी, थाना रायवाला से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया, पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर छावनी बनाया गया है।

उत्तराखंड जन अधिकार पार्टी के केंद्रीय नेता कनक धनाई की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा के भीतर विभिन्न पदों पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ उन्होंने शुक्रवार को आज ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित उनके आवास के घेराव की घोषणा की थी।

पुलिस प्रशासन ने मंत्री के गंगा विहार स्थित आवास को जाने वाले सभी चार रास्तों पर बैरिकेडिंग करते हुए वहां फोर्स लगाई है। बैराज रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंत्री के आवास और कैंप कार्यालय क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago