उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने किया पूरे देश में टॉप

देहरादून:- सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखण्ड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए।सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में वोट अपील हो या फिर महिला समूह का मतदान पर सुंदर गीत हो या फिर स्टेट आइकॉन के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स का मतदाताओं के नाम संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल पर चलाए गए रील्स और क्विज कंपीटीशन में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी (सूचना) रवि विजारनीया के नेतृत्व में टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोशल मीडिया टीम को बधाई दी।

सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म्स पर मतदान जागरूकता अभियान में गायक कैलास खेर, अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, सूरज थापर,यश सिन्हा, अली अगसर,अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अर्चना पूरण सिंह, उपासना सिंह के साथ ही स्टेट आइकॉन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, लोक गायिका माधुरी बड़थवाल, पांडवाज ग्रुप, लोक गायक किशन महिपाल, इंद्र आर्य, उप्रेती सिस्टर्स, खुशी जोशी, सौरभ मैठाणी आदि के साथ साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देश के जाने माने यू ट्यूबर सौरभ जोशी, अनुराग डोभाल ने भी सोशल मीडिया टीम के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी निभाई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago