उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल की संभावना को देखते हुए सरकार ने आदेश किया जारी

6 महीने के लिए उत्तराखंड में परिवहन विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल पर शासन ने रोक लगा दी गई है, इसके आज आदेश जारी कर दिए गए हैं, वहीं उत्तराखंड परिवहन विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर सकेंगे, हालांकि रोडवेज कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस आदेश की खिलाफत करनी शुरू कर दी है।

उत्तराखंड परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल की संभावना को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब परिवहन कर्मचारी अगले छह महीनों तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। शासन की तरफ से इसके लिए बकायदा आदेश किए गए हैं, जिसमें परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों की सभी सेवाओं को अति आवश्यक श्रेणी में घोषित करते हुए हड़ताल पर रोक लगाई गई है। आपको बता दें कि परिवहन निगम में चालक और परिचालकों की तैनाती के लिए आउट सोर्स एजेंसी चिन्हित करने का फैसला लिया गया था, जिसका कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे थे।

1 सितंबर से कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का भी फैसला ले लिया था, लेकिन उससे पहले ही 31 अगस्त को परिवहन निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ वार्ता करते हुए समझौता किया था। जिसमें आउट सोर्स एजेंसी चिन्हित नहीं करने पर बात बन गई थी। ऐसे में परिवहन निगम में कर्मचारी संगठन के नेता अशोक चौधरी कहते हैं कि उन्हें अंदेशा है कि सरकार अपने उस समझौते से पीछे हट सकती है। शायद इसलिए शासन में अचानक इस तरह कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई है। हालांकि अशोक चौधरी कहते हैं कि कर्मचारी संगठन सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो कर्मचारी संगठन अपने इस मौलिक अधिकार के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago