उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ भारी वर्षा हो सकती है।
प्रदेशभर में सात अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार
अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में सात अगस्त तक रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर बना रह सकता है।
बाढ़ का खतरा: 10 जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार से आगामी 24 घंटों के दौरान बाढ़ की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बाढ़ का खतरा बताया गया है, वे हैं:
अल्मोड़ा
बागेश्वर
चमोली
चंपावत
देहरादून
नैनीताल
पौड़ी गढ़वाल
पिथौरागढ़
टिहरी गढ़वाल
उत्तरकाशी
इन जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के आसपास न जाएं और मौसम विभाग की अपडेट्स पर ध्यान दें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…