देहरादून:- हर्रावाला में बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, केंद्र से मिलेगा 90% बजटहर्रावाला में प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बनेगा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में ही इसके लिए जमीन मिली है।उत्तराखंड में बनने वाले पहले राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन का चयन कर लिया है।
यह मेडिकल कॉलेज आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के परिसर में बनेगा। इसके निर्माण पर 70 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसमें 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार से मिलेगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से प्रदेश के युवाओं को होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
साथ ही मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार की व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दे दी है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर में होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का चयन किया गया। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…