उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बनेगी प्रदेश की पहली क्रिटिकल केयर यूनिट

उत्तराखंड के श्रीनगर के लिए अच्छी खबर सामने आयी हैं, अब गढ़वाल मंडल के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रदेश का पहला क्रिटिकल केयर यूनिट खुलने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जमीन देख दी है। एक माह के अंदर इस यूनिट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 50 बेड की व्यवस्था की गई है। क्रिटिकल केयर यूनिट में कार्डियो के साथ न्यूरो की भी सुविधाएं मरीजों को दी जाएंगी। क्रिटिकल केयर यूनिट पहाड़ी शैली में बनाया जाएगा। इसके बनने से जनपद रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली और टिहरी के मरीजों को लाभ मिलेगा, जो मरीज गंभीर अवस्था में श्रीनगर रेफर किये जाते हैं, उन्हें एक ही छत के नीचे इलाज मिल सकेगा।

क्रिटिकल केयर यूनिट को लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंचे थे। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य सीएमएस रावत और उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से श्रीनगर में क्रिटिकल केयर यूनिट की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जाएगा। चार मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट को पहाड़ी शैली में बनाया जाएगा। इसके निर्माण कार्य को एक माह में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, ये प्रदेश की पहली क्रिटिकल केयर यूनिट होगी, जिसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बनाया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago