नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ED की पूछताछ का सिलसिला जारी हैं, जिसके विरोध में कांग्रेस नेता कर रहे सत्याग्रह, वही उत्तराखंड से कांग्रेस नेता भी सत्याग्रह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से तीखी नोक झोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।
यशपाल आर्य ने कहा की ED की कार्रवाई के खिलाफ आज में एवं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सत्याग्रह मार्च में शामिल हो रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वही इस दौरान सत्याग्रह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पुलिसकर्मियों के साथ चिलचिलाती गर्मी में जूझते हुए नज़र आये इस दौरान यशपाल आर्य को पुलिसकर्मियोंकी धक्का मुक्की का भी सामना करना पड़ा।
कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पैरामिलिट्री फोर्सेस तैनात है. यशपाल आर्य ने कहा की भाजपाई हुकूमत कांग्रेस के सत्याग्रह मार्च को बैरिकेडिंग लगाकर नहीं रोक पाएगी, ये सत्याग्रही हैं, सत्याग्रह जारी रहेगा, भाजपा नियंत्रित ईडी सत्य की आवाज को नहीं कुचल पाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…