उत्तराखण्ड

विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी में आज पहली बार मनाया गया योग दिवस

हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर आज योग महोत्सव मनाया गया, इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज समेत उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। आज योग महोत्सव के दिन गंगा सभा के तत्वाधान में हरिद्वार के डीपीएस स्कूल के बच्चों के साथ विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर पहली बार योग महोत्सव मनाया गया।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने योग की महत्व बताते हुए कहा आज विश्व भर में योग को अपनाया जा रहा है, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत हो पाया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को योग डे बनाने के लिए यूएनओ में प्रस्ताव रखा था, तब सभी ने समर्थन किया, लेकिन हमारे पड़ोसी देश ने इसका विरोध किया था, इसके बावजूद आज विश्व योग डे मना रहा है, योग को अपना रहा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा आज के समय में योग इंडस्ट्री की अगर बात करें तो वह 27 से 30 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं कोरोना काल में योग को अपनाकर कई देशों में वैश्विक बीमारी से लड़ा गया, यदि इसका श्रेय किसी को जाता है तो वह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जो भारत को एक बार फिर से विश्व गुरु बनाने के सपने को लेकर कार्य कर रहे हैं।

वहीं गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि 75 स्थानों में से हर की पैड़ी को भी चुना गया था, पहली बार हर की पैड़ी पर योग डे मनाया गया है, हम अब इसे और भव्य रूप देकर मनाया करेंगे, आज के कार्यक्रम में डीपीएस स्कूल रानीपुर का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी बच्चों ने मिलकर बहुत ही अच्छे से योग किया है, आज हमारे द्वारा योग से रोग मुक्त होने का संदेश मां गंगा की निर्मल धारा के माध्यम से देने का प्रयास किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago