उत्तराखण्ड

बॉलीवुड की दुनिया में चमक रहे उत्तराखंड के युवा अभिनेता अभिलाष थपलियाल एक बार फिर सुर्खियों में

उत्तराखंड:-  बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष थपलियाल लंबे समय से मुंबई में हैं, लेकिन जब भी पहाड़ किसी मुसीबत में होता है तो अभिलाष का दर्द छलक ही आता है। फिर चाहे वह जोशीमठ आपदा हो या फिर जंगलों की आग। उन्होंने बड़े मंचों से इसे लेकर चिंता भी जताई है। जब कोई उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़, जंगल और शांत फिजा की तारीफ करता है तो शायद ही कोई होगा, जिसका सीना गर्व से चौड़ा न हो, लेकिन जब यही पहाड़ और यहां के जंगल जलने लगे तो चिंतित होना लाजिमी है। पहाड़ी कहीं भी रहे, लेकिन जब पहाड़ मुसीबत में हो तो दर्द जुबां पर आ ही जाता है। कुछ ऐसे ही हुआ है पौड़ी निवासी और बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष थपलियाल के साथ।
बॉलीवुड की दुनिया में चमक रहे उत्तराखंड (पौड़ी) के युवा अभिनेता अभिलाष थपलियाल एक बार फिर सुर्खियों में है। एस्पिरेंट्स सीजन 2  के लिए पुरस्कार प्राप्त करते समय उनका दर्द अपने राज्य के छलक पड़ा। उन्होंने मंच से उत्तराखंड के जंगलों की लगी भीषण आग का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। अपने-अपने स्तर से सहयोग देना चाहिए। अभिलाष ने कहा कि मेरा दिल उत्तराखंड के साथ है। कहा कि मैं इस मंच के जरिए उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के प्रति लोगों को ध्यान खींचना चाहता हूं। कहा कि अपने मंच का उपयोग एक नेक काम के लिए करते हैं।

अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हों और जरूरतमंद लोगों का समर्थन करें। इससे पहले अभिलाष ने जोशीमठ आपदा को लेकर भी अपनी दर्द बयां किया था।  कई बार अभिलाष अलग-अलग मंचों पर पहाड़ी बोली या पहाड़ से जुड़ी कई बातें साझा करते हैं। फेमस कपिल शर्मा के शो पर कही उनकी एक बात लोगों के दिलों को छू गई थी। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा था कि हमारे पहाड़ के बारे में एक बात कही जाती कि हमारे यहां रास्ते बड़े टेड़े मेढे होते हैं… लेकिन लोग बहुत सीधे होते है। ये बात हमने कई बार सुनी हो, लेकिन अभिलाष की इस बात की खूब चर्चा हुई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago