उत्तराखण्ड

एमडीडीए में नक्शे स्वीकृत करने में हो रही देरी को लेकर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कड़ा रुख ,अवैध प्लाटिंग वाले भी होंगे बेनकाब

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सभागार कार्यालय में प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मैप अप्रूवल सिस्टम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंनेे कहा कि प्राधिकरण का मैप अप्रूवल सिस्टम का सर्वर काफी धीमे चल रहा है, जिस कारण नक्शों की कई कई दिन तक पेंडेंसी हो जाती है। इस मामले में उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के आईटी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित कंपनी से इस संबंध में पत्राचार करें और जल्द से जल्द उस समस्या को दूर करने के लिये कहा जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि अगर स्पीड फिर भी नहीं बढ़ती है तो अलग से सर्वर खरीदने पर भी विचार किया जाए।

उपाध्यक्ष द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी प्रयास करें कि कार्यदिवस से हटकर जनहित में वे अतिरिक्त कार्य करें ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। उपाध्यक्ष ने कहा कि जितनी भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की जा रही है, उनकी सूचना ऑनलाइन भी अपडेट की जाए। ताकि आमजन को पता चल सके कि जहां वह प्लाट क्रय खरीद रहे हैं उसका लेआउट पास है कि नहीं। साथ ही यह भी कहा कि अगर अवैध प्लाटिंग करने वाले फिर भी नहीं मानते तो उनक बारे में समाचार पत्रों में भी जानकारी प्रकाशित कि जायेगी।
उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि पूर्व की भांति प्रत्येक शनिवार को प्राधिकरण में शमन कैम्प का आयोजन किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टर ने तैनात समस्त सहायक एवं अवर अभियंताओं की यह जिम्मेदारी तय की जाए कि उन्होंने कितने वादों का निस्तारण किया और कितना शुल्क जमा हुआ। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को सुनिश्चित करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव कुसुम चैहान, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एचएस राणा के अलावा समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago