उत्तराखण्ड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

देहरादून:-  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को जारी किए गए। प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नक्शों के अलावा शमन कैम्प, सिटी फॉरेस्ट पार्क परियोजना, आवासीय परियोजनाओं, पार्किंग व आढत बाजार परियोजना की समीक्षा कर बिंदुवार निर्देश जारी किए गए। -उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मसूरी में जीरो पॉइंट के पास बहुप्रतीक्षित पार्किंग के साथ ही टाउन हॉल के पास बनकर तैयार 300 वाहन क्षमता की पार्किंग को इस पर्यटन सीजन से पहले शुरू किया जाए। इस संदर्भ में जो भी एमओयू व अन्य प्रक्रियाएं होनी हैं उन्हें यथासमय पूरा कर लें। देहरादून में तहसील चौक पर बने फुट ओवर ब्रिज के संबंध में कहा गया कि इस ब्रिज को लेकर आम जनता का भाव है कि यह बहुत अधिक उपयोगी नहीं है, ऐसे में एक बार पुनः इसकी समीक्षा कर ली जाए। साथ ही पास में तहसील पार्किंग का निर्माण होने से आने वाले दिनों में सहूलियत होगी।

विकासनगर के हर्बटपुर में बनकर तैयार हो चुके बस अड्डे के जल्द से जल्द लोकार्पण कराने के निर्देश दिए गए

सहस्त्रधारा नागल में हेलिपैड के सामने बन रहे सिटी पार्क के साथ ही साथ राजपुर पार्क के भी जल्द से जल्द लोकार्पण के निर्देश दिए गए।

उद्यान विभाग के उद्यान अधिकारी को सख्त निर्देश जारी किए की वे जी-20 व इन्वेस्टर समिट के दौरान जितने भी कार्य हुए हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए और इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी भी शिकायतें हैं कि शहर में कई स्थानों पर लगाए गए पौधे सूख रहे हैं, इस मामले में मालियों को चेतावनी देने के भी निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण की धौलास और आमवाला तरला परियोजना के सम्बंध में निर्देश दिए कि इन दोनों योजनाओं के ब्रॉउशर तैयार कर लिए जाएं, साथ ही भवनों को जल्द बेचने के लिए अधिशासी अभियंता मार्केटिंग टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

डिफेंस कॉलोनी में बनकर तैयार गौरा देवी पार्क के जल्द लोकार्पण के निर्देश देने के साथ ही उपाध्यक्ष ने मालदेवता में बनाये जा रहे पार्क को भी जल्द तैयार कर इसके भी लोकार्पण के निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि शहर में प्राधिकरण द्वारा जिन 156 सड़कों का कार्य किया जा रहा है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध निर्माण का ऑन-साइट चालान कर इसे एप्प के माध्यम से ऑनलाइन सिस्टम पर अपडेट किया जाए।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नक्शों की समीक्षा करते हुए इस पर संतोष जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि हर हाल में आवासीय मानचित्रों के संबंध में जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

आढत बाजार परियोजना को लेकर निर्देश दिए कि इस संबंध में व्यापारियों से जमीन संबंधी जो भी औपचारिकताएं पूरी होनी हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लें ताकि जल्द से जल्द इस परियोजना को धरातल पर लाया जा सके।

बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधीक्षण अभियंता हरीश चंद्र राणा, समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक व अवर अभियंता के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago