देहरादून:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे। पहले दिन वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का भ्रमण करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब चार बजे आईआईपी मोहकमपुर पहुंचेंगे। संस्थान में भ्रमण के दौरान उपराष्ट्रपति यहां के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और छात्रों से रूबरू होंगे। शाम करीब पांच बजे वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भी राजभवन में ही करेंगे।
अगले दिन रविवार को सुबह करीब दस बजे उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) का भ्रमण करेंगे। यहां वह 11 बजे तक रहेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वह करीब 11:40 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचेंगे। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह एम्स परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण भी करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सकों व छात्रों से भी संवाद करेंगे। एक बजे तक तक एम्स में कार्यक्रम होगा। इसके बाद यहीं से उपराष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से दिल्ली लौट जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…