उत्तराखंड;- जैन मुनियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरी मामले में उप-निरीक्षक दीपक लिंगवाल चौकी प्रभारी बछेलीखाल (तीनधारा) द्वारा बताया गया कि सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के संबंध में वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता व जांच की गई तो वीडियो तोताघाटी क्षेत्र में बनाया हुआ मालूम हुआ।
वीडियो बनाने वाला सूरज सिंह फर्सवाण ग्राम रतगांव थाना थराली जनपद चमोली गढ़वाल हाल निवासी है। व्यक्ति द्वारा जैन समाज के साधुओं के प्रति उनकी नग्नता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिस कारण जैन धर्म के साधुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत कर अपमानित किया गया। वीडियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया जिससे दिगम्बर जैन धर्म की धार्मिक भावनाओं को अपमानित कर ठेस पहुंचाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…