उत्तराखण्ड

विधायक उमेश कुमार का वीडियो, इस संबंध में कार्रवाई न करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड:-  खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान उनपर पुलिस प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए तीन दिन के भीतर सही कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

भगवानपुर कस्बे के पास चुडियाला चौक पर मतदान से पूर्व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने काफिले के साथ वाहनों में सवार होकर कुन्जाबहादरपुर से भगवानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कस्बे के पास चुड़ियाला चौक पर पहुंचे तो निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए वहां पहुचे। यहां दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई थी।

भगवानपुर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर निर्दलीय प्रत्याशी का नाम दर्ज करते हुए उनके कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वायरल वीडियो में खानपुर विधायक व लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने डीजीपी व एसएसपी पर सरकार के दबाव में आकर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए तीन दिनों में मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की बात कही है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago