उत्तराखण्ड

मिर्जापुर में सड़क हादसे की चपेट में आए ग्रामीण, पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के लिए की आर्थिक सहायता की घोषणा

उत्तर प्रदेश:-  मिर्जापुर के सड़क हादसे में सेवापुरी (वाराणसी) के बीरबलपुर, रामसिंहपुर गांव के लोग भी शामिल हैं। वहीं, वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मृतक के परिवारों में प्रत्येक को दो लाख रुपये के मदद की घोषणा की है। घायलों का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। प्रधानमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर में हुई सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मिर्जापुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सड़क हादसे 10 लोगों के मौत को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा हैं कि ज़िले के कछवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के दुःखद निधन से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के मौत को लेकर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि दुःखद, हादसे से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago