देहरादून: पांच दिन पहले मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम दिया, जिसके बाद यहां अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। युवक पर बेस बॉल का बैट हमला हुआ था। जिसके चलते उसे गहरी चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धारा जोड़ी गई है। मामले में लापरवाही के चलते लक्खीबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी सस्पेंड कर दिया है।
25 नवंबर को प्रिंस चौक के पास हुए झगड़े में युवक की मौत के बाद शनिवार को इंद्रेश अस्पताल में हंगामा हुआ। विधायक बद्रीनाथ ने भी अस्पताल में धरने पर बैठे। बंजारावाला निवासी युवक विपिन रावत इनामुल्ला बिडिंग पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे। यहां दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने विपिन के सिर पर बेस बॉल का बैट मार दिया। कुछ दिन सीएमआई में चला इलाज। तीन दिन पहले बिपिन को इंद्रेश अस्पताल में लाया गया था ।
इलाज के दौरान शनिवार को विपिन की मौत हो गई। विधायक और स्थानीय लोग विपिन के लिए इंसाफ की मांग की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि युवक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जमानत पाकर आरोपी बाहर आ गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…