देश-विदेश

रूस की सत्ता से बाहर गए तो पुतिन की हो सकती है हत्या! पूर्व US जनरल का दावा

वॉशिंगटन. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) पूरी तरह यूक्रेन जंग को जीतना चाहते हैं. इसके लिए कुछ शहरों पर रूसी सेना नए सिरे से हमले कर रही है. हालांकि, इस जंग का खामियाजा रूस को भी भुगतना पड़ा है. इस बीच पूर्व अमेरिकी जनरल ने दावा किया है कि रूस में सैन्य तख्तापलट (Military Coup) की आशंका है. उनका ये भी कहना है कि अगर पुतिन सत्ता से हटे, तो उनकी हत्या हो सकती है.

पूर्व अमेरिकी जनरल जैक केन का कहना है कि पुतिन ने युद्ध को जिस कमजोर तरीके से संभाला है, उससे रूसी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े लोग निराश हैं. रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन भी असंतुष्ट हैं. आने वाले दिनों में ये अंसतोष भड़क सकता है |

जंग के बीच कैंसर का ऑपरेशन करवाने वाले हैं पुतिन! इस करीबी को सौंपेंगे जिम्मेदारी

हालांकि, जनरल जैक केन कहते हैं कि सत्ता में रहने के लिए पुतिन कुछ भी कर सकते हैं। हमें सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए कि पुतिन कहीं नहीं जाने वाले. पुतिन को पता है कि अगर कोई और सत्ता में आया तो वह जिंदा नहीं रहेंगे. फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में नरल जैक केन ने कहा, ‘पुतिन का लक्ष्य हर हाल में सत्ता में रहना है. वह सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे. पुतिन इस बात को जानते हैं कि अगर उनकी जगह कोई और आया तो उनका अंत निश्चित है.’

पुतिन के लिए सत्ता में बने रहने की है लड़ाई
उन्होंने आगे कहा कि पुतिन सत्ता में बने रहने के लिए लड़ रहे हैं और इसके साथ ही वह अपने लक्ष्य के लिए दृढ़ हैं, इसी लिए उनका ध्यान यूक्रेन में है. वह अभी भी यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं. मैं पुतिन को गंभीरता से लेता हूं. हमने उन्हें कई बार छूट दी है, लेकिन वह एक बार फिर रूसी साम्राज्य को वापस लाना चाहते हैं. ये भी सच है कि अगर पुतिन राष्ट्रपति न रहें तो उनका कोई भविष्य नहीं होगा.

युद्ध में खराब प्रदर्शन से सेना नाखुश
जानकारी के मुताबिक रूस में शक्तिशाली पॉलिटिकल और सैन्य धड़ा कीव से सेना के पीछे हटने और डोनबास पर नियंत्रण रखने को एक गंभीर त्रुटि मानते हुए पुतिन को जिम्मेदार ठहरा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि रूस को उम्मीद थी कि वह बेहद आसानी से यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच जाएंगा, लेकिन सच्चाई ये है कि उन्हें यूक्रेन की सेना से उसे कड़ी टक्कर मिली है.

कैंसर का ऑपरेशन करवाने वाले हैं पुतिन!
इस बीच क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन जल्द ही कैंसर का ऑपरेशन (Vladimir Putin Cancer Surgery) करवाने जा रहे हैं. पुतिन के ऑपरेशन को लेकर दावा एक लोकप्रिय टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर पर किया गया है. इसमें बताया गया है कि पुतिन के ऑपरेशन के बारे में पुष्टि क्रेमलिन के उसके एक विश्वसनीय सूत्र ने की है. जनरल एसवीआर ने बताया कि पुतिन को 18 महीने पहले पेट का कैंसर और पार्किंसन नाम की बीमारी है. उन्होंने पहले ही सर्जरी में काफी देर कर दी है.

Uttarakhand Jagran

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago