दिल्ली:- लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों पर मतदान जारी है। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मतदान किया। रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे। मिराया पहली बार की वोटर हैं। मिराया वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा कि मेरा युवाओं को यही मैसेज है कि आप घर से बाहर निकलें और मतदान करें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम बदलाव करें। इसलिए हमें घर से बाहर आकर वोट जरूर डालना चाहिए।
उधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रियंका से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने आप को वोट दिया और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट दिया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं। अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…