उत्तराखंड:- जनता के लिए लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान का दौर सोमवार से शुरू हो गया है। हालांकि, आठ अप्रैल से शुरू हुई यह प्रक्रिया 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए है। मतदान टीमों ने घर-घर पहुंचना शुरू कर दिया है। जिसके बाद पोस्टल बैलेट से मतदान करवाया जा रहा है। हल्द्वानी निवासी 87 वर्षीय बीसी पंत ने पोस्टल से बैलेट डालने के बाद सभी से अपील करते कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में हिस्सा लें।
नैनीताल जिले की कालाढूंगी, रामनगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल और नैनीताल विधानसभा में 1076 बुजुर्ग जो कि 85 साल से अधिक उम्र के हैं। और 480 दिव्यांग मतदाताओं ने पूर्व मेें 12 डी फार्म भर मांग की थी कि उन्हें घर बैठे मतदान करने का अधिकार मिले। आठ से दस अप्रैल तक पहले और 11 से 13 अप्र्रैल तक दूसरे चरण में इनका वोट डलवाया जाना है। सोमवार को हल्द्वानी विधानसभा की टीम ने इन चिन्हित वोटरों के घर जाकर वोट डलवाना शुरू भी करवा दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…