राष्ट्रीय

पंजाब में मतदान की तैयारियां पूरी, 24,451 पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, 250 केंद्रीय बल कंपनियों की तैनाती

पंजाब:-  पंजाब में 1 जून को मतदान होगा। मतदान के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 16,517 गांवों और 7,934 शहरों में हैं। चुनाव के मद्देनजर पहले से सख्ती बढ़ा दी गई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि प्रदेश भर में केंद्रीय बलों की 250 कंपनियां तैनात की गई हैं, जोकि दिनरात आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में अब तक 734.54 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और ड्रग्स पकड़ी गई है। अकेले आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉयड ने 33,70,446 लीटर शराब तस्करी होते हुए पकड़ी है।

मतदान वाले दिन सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को यह ध्यान देना होगा कि वे अपने टेंट या डेस्क पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दूरी पर लगाएं। यहां तक कि कोई भी दल या लोग किसी निजी रिहायशों के बाहर धरना-प्रदर्शन या राजनीतिक दल की बैठक या सभा में विघ्न डालते हैं, तो उन्हें छह महीने की कैद और दो हजार रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते है।

1 मार्च से अब तक की कुल जब्ती

1 मार्च से पंजाब में अलग-अलग टीमों ने 15.45 करोड़ रुपये नकदी, 22.62 करोड़ की शराब, 665.67 करोड़ की ड्रग्स, 23.75 करोड़ के प्रतिबंधित पदार्थ और 7.04 करोड़ की अन्य जब्ती की गई है। आयोग ने 734.54 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित सामान जब्त किया है। सीईओ ने बताया कि लोगों को नकदी को लेकर कई बार दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि आचार संहिता लागू होने तक कोई भी 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी साथ लेकर न चले। 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी साथ लेकर चलने पर उसके पुख्ता दस्तावेज, पर्ची या रिकॉर्ड होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं होता है तो नकदी जब्त की जाएगी।

प्रदेश भर से अब तक आ चुकी हैं 3,765 शिकायतें

सी-विजिल एप के जरिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पास 3,765 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 2,853 शिकायतें सहीं पाई गईं। 3,755 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। आयोग के पास केवल 10 शिकायतें लंबित हैं। अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व सीएम चन्नी और शिअद की वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर के मामले में शिकायत भारतीय निर्वाचन आयोग के पास लंबित पड़ी हैं।इस शिकायत पर आयोग के आदेशों का इंतजार है। सी-विजिल एप के अलावा लोग सीधा भी अपने जिला के डीस एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दे सकते हैं, जिस पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago