राष्ट्रीय

वारिस पंजाब संगठन की चैट लीक, नेताओं को जान से मारने की धमकी, मोगा पुलिस ने बठिंडा में मारा छापा

बठिंडा:-  वारिस पंजाब संगठन की वाट्सएप चेट लीक होने और देश के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू समेत कई राजनेताओं को जान से मारने की योजना बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में मामले में नामजद किए गए आरोपितों को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मोगा पुलिस ने इस मामले में बठिंडा जिले के एक युवक को भी नामजद किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बठिंडा जिले के सरदारगढ़ गांव में एक युवक के घर पर छापेमारी भी की।

हालांकि, युवक घर पर नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार वारिस पंजाब संगठन के कुछ कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने इस मामले में आरोप लगाया था कि वारिस पंजाब संगठन के कार्यकर्ता पंजाब में फिर से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद मोगा पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें बठिंडा जिला का एक युवक शामिल था, जिससे गिरफ्तार करने के लिए सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव सरदारगढ़ में दूध की डेयरी का काम करने वाले युवक के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि उक्त युवक वारिस पंजाब नामक संगठन से जुड़ा हुआ है और उसने भी इन मामलों में कुछ टिप्पणियां की थीं। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने युवक के माता-पिता को हिरासत में लिए गए है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago