हरिद्वार:- आज धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति साधु के वेश में शराब बेच रहा था। लोगों ने जब साधु के पास कपड़े के बैग में शराब रखी देखी तो उसे पकड़ लिया। बैग में शराब की बोतलें देख लोगों का गुस्ता सातवें आसमान में था। लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर पिटा दिया।
वहीं पुलिस को भी सूचना दी। एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। बता दें कि हरिद्वार में शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी छिपे ये काम करते हैं। जिसके चलते इससे पहले भी यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…