उत्तराखण्ड

ऋषिकेश एम्स के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देहरादून:- उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मूसलाधार बारिश के कारण ऋषिकेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, देर रात एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया। वार्ड में सामान तैरता नजर आया। पानी देख मरीजों के तिमारदारों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी।

रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और मसूलादार बारिश शुरू हो गई। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से नाले भी उफना गए, इससे मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक मार्गों पर पानी भर गया।

बारिश के कारण देहरादून रोड, त्रिवेणी घाट चौक, संत निरंकारी भवन गंगा नगर, चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड आदि स्थानों पर जलभराव अधिक रहा। चंद्रभागा नदी और सौंग नदी का जलस्तर भी बढ़ गया था। वहीं, पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक हाईवे जलमग्न हो गया। अखंड आश्रम के पास बहाव इतना तेज था कि कई दोपहिया वाहन गिर गए। पानी में फंसकर कई वाहन बंद हो गए।

बता दें कि पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।  सोमवार को ऋषिकेश में 126 एमएम, नरेंद्रनगर में 103 एमएम, चंपावत में 31 एमएम, भगवानपुर में 24 एमएम, लक्सर में 20 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago