उत्तर प्रदेश

आगरा में नेशनल हाईवे पर फिर से जलभराव, अरतौनी से रुनकता तक 3 फीट तक पानी भर गया, ट्रैफिक जाम की स्थिति

उत्तर प्रदेश:-  आगरा में नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान अरतौनी से रुनकता तक फिर वही जलभराव नजर आया जो बुधवार को था। ठीक उसी तरह हाईवे और इसके सर्विस रोड पर 3 फीट तक पानी भर गया। कारें, बाइक और स्कूटर पानी में डूब गए। बसों और ट्रकों के इंजन में भी पानी भर जाने से वो बंद हो गए। इससे रात तक लंबा जाम लगा। रात में हुई बारिश के कारण सिकंदरा हाईवे, खंदारी, अलबतिया रोड, शमसाबाद रोड, वाटरवर्क्स, बल्केश्वर, आवास विकास, शंकरगढ़ पुलिया, अवधपुरी आदि क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गईं। दिन में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

देर रात तक लोग पानी में डूबे वाहनों से बाहर निकलने के प्रयास में लगे रहे। रात में मैकेनिक न मिलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई। उन्हें पैदल ही अपने वाहनों को घसीटकर ले जाना पड़ा। शुक्रवार रात महज 30 मिनट की बारिश में ही हाईवे पर जलभराव से सब अस्त-व्यस्त हो गया।

दिन में दावे, रात में खुली पोल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दिन में दावे किए थे कि नालों की सफाई की गई है, पर रात में ही बारिश में जलभराव से उनके दावों की पोल खुल गई। बुधवार की तरह ही शुक्रवार रात सैकड़ों वाहन पानी में डूबने से बंद हो गए। महिलाओं और बच्चों के साथ लोग ज्यादा परेशान हुए।

तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे

दिन में धूप रही। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश से पहले आई आंधी से शहर में कई स्थान पर पेड़, होर्डिंग आदि टूट कर गिर पड़े। वहीं हाईवे से लेकर कॉलोनियों तक जलभराव दिखा।

तीन दिन यलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 1, 2 और 3 सितंबर को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago