देहरादून:- देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। सीएम धामी ने निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी, चंद्रमणि समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक व डीएम देहरादून डॉ सोनिका भी मौजूद रही, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां-जहां भी जलभराव कि स्थिति है उसे हटाया जाए,सड़कों की स्थिति को सुधारा जाए।
आईएसबीटी बस स्टेंड में पानी की निकासी की व्यवस्था समेत तमाम निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं। देहरादून में भारी बारिश से हुए जलभराव प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जायजा ले रहे हैं मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से बातचीत के साथ ही जिलाधिकारी से की जा रही कार्रवाई की हुई जानकारी ले रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया है वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…