पंजाब:- फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट से सटे सीमावर्ती गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेतों में पाकिस्तान ड्रोन एक पैकेट फेंक गया। उक्त पैकेट खोलने पर बीएसएफ को एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। यह ड्रोन रात के समय उक्त पैकेट फेंक गया था। इसकी भनक लगते ही बीएसएफ ने रविवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया। गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेत में से यह पैकेट बरामद हुआ जिसमें विदेशी पिस्तौल थी।
डिफेंस कमेटी के मेंबर सोहन सिंह, जो एक किसान भी है, अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि खेत में पीले रंग की टेप से लिपटा हुआ एक पैकेट पड़ा है। उन्होंने डिफेंस कमेटी के चेयरमैन मंगल सिंह व वाइस चेयरमैन तिलक राज को सूचित किया। उसके बाद डिफेंस कमेटी के मेंबरों ने इस संबंधी बीएसएफ चौकी के कंपनी कमांडर को जानकारी दी और बीएसएफ ने मौके पर पहुंचकर उक्त पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…