उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई झमाझम बारिश

उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी ने खूब परेशान किया। राजनधानी देहरादून में हालांकि हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई।  वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 17 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की यही स्थिति रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। बारिश और मलबा आने की वजह से लोक निर्माण विभाग के 49 मार्ग और बाधित हो गए हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को 67 रास्ते बाधित हुए थे। विभाग का कहना है कि बीते दो दिन में कुल 116 रास्ते बाधित हो गए, जिनमें 55 रास्तों को शनिवार को खोल दिया गया।

हालांकि, 61 मार्ग अभी अवरुद्ध हैं, उन पर काम चल रहा है। इनमें दो राज्य मार्ग, चार मुुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 53 ग्रामीण मार्ग हैं। इनको सुचारू करने के लिए राज्य राजमार्ग पर दो मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 4 मशीनें, अन्य जिला मार्गों पर दो मशीनें और ग्रामीण मार्गों पर 39 मशीनें कार्य कर रही हैं। पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में भी कुल दो रास्ते अवरुद्ध होने की सूचना है, जहां जेसीबी काम कर रही हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago