उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में बुधवार सुबह से 16 एमएम और पिथौरागढ़ में 14.9 एमएम बारिश हुई है। इन जिलों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार रहेंगे।
मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में बारिश, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…