उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहा तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दिनभर चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री के इजाफे के साथ 7.3 डिग्री रहा। बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में दून में 1.0 एमएम बारिश हुई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…