देहरादून:- उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क होने के साथ ही पारा भी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली और देहरादून समेत कई जिलों में बौछारों का दौर शुरू हो गया है। सुबह से चटख धूप खिलने के बाद कई क्षेत्रों में अचानक बौछारें पड़ीं। इस दौरान रानीखेत में सर्वाधिक 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, दून में भी पांच मिमी बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। खासकर कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आंशिक बादल छाने के साथ ही उमस बेहाल कर सकती है। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…