उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। तापमान की बात करें तो बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी के आसार हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…