उत्तराखण्ड

होली पर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और नैनीताल में हल्की बारिश

नैनीताल:- मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी कर दी है। जिसका असर बुधवार से नजर आना शुरू हो जाएगा। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना रहेगी, जबकि नैनीताल सरीखे क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में भारी बदलाव आने लगे हैं। जिस कारण ऋतुएं आगे खिसक रही हैं और शीतकाल भी 15 से 25 दिन आगे खिसक चुका है। जिसका असर मध्य मार्च से आगे तक रह सकता है। फरवरी में समाप्त होने वाले पश्चिमी विक्षोभ मार्च तक सक्रिय रहने लगे है। बुधवार को उठ रहा विक्षोभ इस माह का दूसरा है।

राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व गुरुवार को मौसम में तब्दीली आएगी। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात की संभावना है। इधर सरोवर नगरी में रविवार को अधिकांश समय घने बादल आसमान में छाए रहे। हल्का कोहरा भी पूरे दिन दस्तक देता रहा। जिस कारण वर्षा के कयास लगने लगे थे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहा। धूप के दर्शन कम ही हुए। शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी हुई। जिस कारण लोगों को हीटर का सहारा लेना पड़ा।

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। इधर नैनी झील के जलस्तर में निरंतर गिरावट बनी हुई हैं, झील का जलस्तर गिरकर पांच फीट पहुंच गया है। महाकुंभ समापन के बाद सरोवर नगरी नैनीताल का पर्यटन लय में लौट आया है। इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ी है, जबकि होली में सरोवर नगरी नैनीताल के पैक रहने का अनुमान पर्यटन कारोबारियों ने जताया है। महाकुंभ के दौरान नगर का पर्यटन अमूमन 75 फीसद तक गिरा था। मगर अब सैलानियों की आमद में खासी बढ़ोतरी हो चली है। इस वीकेंड में शुक्रवार से शुरू हुई सैलानियों की आमद रविवार दोपहर तक जारी रही। रविवार को एक दिनी सैर पर अधिक सैलानी पहुंचे। इस बीच नगर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे और नजदीकी पर्यटन स्थल पंगोट, भीमताल, मुक्तेश्वर, कैंची धाम व भवाली में भी सैलानियों की चहल पहल रही।

नगर के पर्यटन स्थल चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व मालरोड में रौनक रही। नौका विहार करने वाले सैलानी भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए। अब अगला वीकेंड होली के अवकाश के साथ आ रहा है तो सैलानियों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर के दर्जनभर से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं वाले होटलों में 70 प्रतिशत से अधिक कमरे एडवांस में बुक हो चले हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर सख्त होगा कानून, पंजाब सरकार लाएगी विधेयक

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून: सजा को लेकर नहीं बनी सहमति, बिल की राह…

2 weeks ago

दिल्ली में पार्किंग को लेकर MCD का बड़ा फैसला, अफसरों को फटकार लगाई

चांदनी चौक पार्किंग घोटाला: तय शुल्क से पांच गुना वसूली पर MCD सख्त, निरीक्षण शुरू…

2 weeks ago

उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक उद्यम कर्मियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ीं

सार्वजनिक उद्यमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, एक जनवरी 2025 से होगा लागू प्रदेश…

2 weeks ago

चट्टान से गिरी महिला की मौत, कर्णप्रयाग में DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल में घास…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF टीम मौके पर

चमोली में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले…

2 weeks ago

86 साल की उम्र में आनंद सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में था खासा दबदबा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद सिंह का निधन, 'यूपी टाइगर' के रूप में लोकप्रिय रहे दिग्गज…

2 weeks ago