पब्लिक अस्पतालों में नही चलेगी मनमर्जी, पब्लिक हित में कार्य नही तो आपकी भी आवश्यकता नहीः डीएम

देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश प्रबन्धन समिति बैठक करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदों की समस्या को देख व्यथित होकर दिए सख्त निर्देश। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ जनमानस को मिले यही ध्येय होना चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय का आईसीयू बंद होने पर कड़ी नाजराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के भीतर आईसीयू संचालन करने के निर्देश दिए ऐसा नही करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बल्ड बैंक की सैपरेट यूनिट की स्वीकृति देते हुए बल्ड बैंक के 24 घंटे संचालन के लिए पद न होते हुए भी 04 लैब टैक्निशियन व 04 लैब सहायक का हल निकालते हुए मस्ट्रोल पर कार्मिकों की तैनाती दी स्वीकृति। इसके अतिरक्ति चिकित्सालय को 01 एएलएस एम्बुलेंस की सीएसआर मद से तथा रक्तकोष में कम्पोनेटे हेतु मशीनरी एवं उपकरण आदि की स्वीकृति दी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं सीएमओ को अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्था को सुगम बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार के उपकरण की कमी नही होनी चाहिए, चिकित्सालय में जनमानस के लिए सुविधा को बढायें इसके लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी।

साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश एवं जिला अस्पताल कोरोनेशन ब्लड डोनर यूनिट के तकनीकि परीक्षण हेतु हल्द्वानी मेडिकल कालेज के बजाय दून अस्पताल से टाईअप करने हेतु अग्रिम कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि यदि चिकित्सालय संचालन में मनमानी किये जाने की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने में किसी भी प्रकार का गुरेज नही करेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान जो अव्यवस्थाएं देखने को मिली वह भविष्य में न दिखे यह ध्यान रखें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार चंदोला, समिति के अन्य सदस्यों सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago