उत्तर प्रदेश

आगरा में गंगा आरती के दौरान महिला गंगा में गिरी, सैन्य समुद्री सर्च अंड रेस्क्यू टीम जुटी

उत्तर प्रदेश:-  अस्सी घाट के सामने रविवार की शाम नाव पर बैठकर गंगा आरती देख रही दयाल बाग कमलानगर आगरा निवासी अर्चना गुप्ता (56) गंगा में गिर गई। महिला के गंगा में नाव से गिरने के बाद नाविक परिजनों को तुलसी घाट पर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला जल पुलिस और एनडीआरएफ के टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश में जुट गए।

दयाल बाग कमलानगर आगरा के रहने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और परिवार के सात लोगों के साथ शनिवार को काशी घूमने के लिए पहुंचे थे। रविवार की शाम कृष्ण कुमार पत्नी और परिजनों के साथ नमो घाट से नाव बुक कर के काशी के घाट घूमने के साथ गंगा आरती देखने के लिए अस्सी घाट पहुंचे थे। अस्सी घाट पहुंचने पर गंगा में ही नाव लगाकर आरती देख रही थी, इसी दौरान बगल से बड़ी नाव गुजरी और उनका संतुलन बिगड़ गया। जिसकी वजह से गंगा में गिर गई। महिला के गंगा में गिरने के बाद नाविक परिजनों को तुलसी घाट छोड़कर भाग गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद कृष्ण कुमार बार बार सबसे मदद की गुहार लगाई। पर्यटकों की सुविधा के लिए अस्सी घाट पर बीते मार्च माह में पर्यटक और जल पुलिस चौकी का उद्घाटन तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने किया था। उद्घाटन के कई महीने बीतने के बाद भी अब तक चौकी पर किसी प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago