ऋषिकेश:- लगातार पहाड़ों में बारिश के चलते गंगा नदी का प्रवाह तेज है जिसके चलते यात्रियों को गंगा नदी में स्नान के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लेकिन आज सुबह गुजरात से आई एक महिला यात्री ऋषिकेश में गंगा स्नान करने गई थी गंगा के पानी का बहाव तेज होने के चलते व पैर फिसलने से महिला गंगा नदी में बह गई। एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। आज सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…