उत्तराखण्ड

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पीड़ित बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की

रुद्रपुर :-  उत्तराखंड के रुद्रपुर के मलशी गांव के मदरसे में मौलवी द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद डीएम कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के साथ बैठक कर जानकारी ली।

कहा, मदरसों या शिक्षण संस्थानों में बच्चियों संग ऐसी घिनौनी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी को किसी भी मामले में ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए। कहा, महिलाओं व बच्चियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, वह निंदनीय और बेहद शर्मनाक हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा।

आयोग अध्यक्ष ने मलशी गांव के मदरसे में पीड़ित बच्चियों के अभिभावकों से मुलाकात के दौरान कहा, चिंता का विषय है कि मदरसे जैसी जगहों पर बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। हम सबको जागरूक होना होगा, ताकि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित माहौल दे सकें।  परिजनों से अपील की कि वह अपने बच्चों से स्कूल व मदरसों में बिताए समय का फीडबैक अवश्य लें। बैठक में एएसपी मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर, एएसडीएम मनीष बिष्ट, कलक्ट्रेट प्रभारी डॉ. अमृता शर्मा आदि थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago