बागेश्वर :- बागेश्वर के कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में दो किशोरियों को चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।
उन्हें पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।। दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।
आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि यह निर्मम वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए ताकि किशोरियों को भविष्य में पहचान संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों ने इस प्रकार के अपराध को अंजाम देकर और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समाज में आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…