महिला आयोग ने बागेश्वर में किशोरियों के साथ मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

बागेश्वर :-  बागेश्वर के कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वीडियो में दो किशोरियों को चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।

उन्हें पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।। दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।

आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि यह निर्मम वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए ताकि किशोरियों को भविष्य में पहचान संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों ने इस प्रकार के अपराध को अंजाम देकर और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समाज में आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours