उत्तराखण्ड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के लिए डाट काली मंदिर के पास का काम हुआ पुरा, देहरादून से दिल्ली का सफर होगा आसान

उत्तराखंड में NHAI ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के लिए डाट काली मंदिर के पास टनल का काम पूरा कर लिया है। अब देहरादून से दिल्ली जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा।  दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के लिए टनल बन के तैयार हो चुका है। अभी सड़क के निर्माण के लिए एक साल का समय लगेगा। लेकिन एजेंसी ने टनल का काम युद्ध स्तर पर करते हुए और बिना किसी रूकावट के पूरा कर लिया है। इस एक्सप्रेस वे के तैयार हो जाने के बाद हरिद्वार से दिल्ली तक का सफर 2 घंटे में और देहरादून से दिल्ली तक का सफर महज 2.30 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेस राजाजी नेशनल पार्क से होते हुए 340 मीटर लंबी डाट काली सुरंग से होते हुए जाएगा।

वहीं इस पर सफलता पर सीएम धामी ने कहा की “दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना के तीव्र निर्माण कार्य से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। जल्द ही ये एक्सप्रेस-वे उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से केंद्र सरकार का आभार जाताया, साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में पूरे देश में सड़क व परिवहन के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई है जिसका शानदार उदाहरण उत्तराखण्ड की रोड कनेक्टिविटी भी है।”

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago