गढ़वाल को कुमाऊं से जोड़ने वाले हरिद्वार-नगीना हाईवे का काम फिर से शुरू हो गया है। छह महीने से काम लगभग बंद पड़ा था। पहले दिसंबर 2022 में हाईवे का काम पूरा होना था लेकिन अब अप्रैल 2023 तक ही काम पूरा होने की बात अफसर कह रहे हैं। 2018 में हरिद्वार-नगीना हाईवे का काम शुरू किया गया था। 827 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 71 किलोमीटर का हाईवे बनाया जा रहा है।
आधा काम पूरा हो चुका है, लेकिन पिछले छह महीने से बजरी और अन्य सामान न मिलने के कारण काम लगभग बंद था लेकिन अब दो दिन पहले ही चुगान को अनुमति मिल गई है, साथ ही पुल को लेकर आ रही वन विभाग से संबंधित दिक्कतें भी दूर हो गई हैं। अब दोबारा तेजी से काम शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में पुलों का बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
इस मार्ग पर हरिद्वार-देहरादून की तरह दो एलिफेंट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, ताकि हाथी पुल के नीचे से निकल सकें। चिड़ियापुर और पीली, रवासन के बाद एलिफेंट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। वहीं, हरिद्वार से कुमाऊं जाने के लिए हरिद्वार श्यामपुर और चिडियापुर के पास हाईवे में दिक्कतें अधिक हैं, क्योंकि कई हिस्सों में काम पूरा नहीं हो पाया है। कई जगह एक तरफ हाईवे बना दिया है, लेकिन दूसरी ओर नहीं बनाया है। ऐसे में लोगों को अधिक समय लग रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…