देश-विदेश

31 मई को ‘वर्ल्ड नो टोबेको-डे’: तंबाकू मुक्त समाज और शिक्षण संस्थानों पर जोर

पंजाब:-   31 मई को ऑनलाइन वर्ल्ड नो टोबेको-डे मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाना और समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देना है। इसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी तंबाकू उत्पादों की बिक्री स्कूल के 100 गज की दूरी में मना है, 18 साल से कम आयु के लोगों को तंबाकू पदार्थ न बेचे जाएं, किसी भी विद्यार्थी को तंबाकू पदार्थ देने की मनाही है आदि के बारे में जानकारी देते हुए इन बातों का सख्ती से पालन करने के लिए जिले के तहत इंफोर्समेंट ड्राइव चलाएंगे।
इसके अलावा हर शैक्षणिक संस्थान में तंबाकू एक्ट का पालन करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जिसका नाम और संपर्क नंबर स्कूल के बाहर दीवार पर लिखना आवश्यक होगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू कंट्रोल कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी यह चैक करेगी कि शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के घेरे में तंबाकू पदार्थों की बिक्री तो नहीं की जा रही। इसके अलावा कमेटी यह भी चैक करेगी कि स्कूल के गेट और बाहरी दीवारों पर इसे लेकर आवश्यक संकेत दर्शाए जाएं।
अगर कहीं पर 100 गज के अंदर तंबाकू पदार्थों की बिक्री पाई जाती है तो कमेटी पुलिस प्रशासन की मदद से उसे बंद कराएगी। हर स्कूल अपने आपको तंबाकू मुक्त घोषित करेगा। इसे लेकर शैक्षणिक संस्थान में पोस्टर लगाए जाने हैं। तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से बच्चों की भाषण, कविता, लेख, स्लोगन और पेंटिंग मुकाबले कराए जाएंगे।
बच्चों को आनलाइन सौगंध दिलाई जाएगी। इसमें उन्हें सौगंध उठानी होगी कि वह पूरी जिंदगी किसी भी तरह के तंबाकू पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे। अगर उनके परिवार या आस-पास कोई भी तंबाकू पदार्थों का सेवन करता है तो वे उसे इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे। वह उसकी लत छुड़ाने में सहायता करेंगे। वह स्कूल और कार्यस्थल को तंबाकू मुक्त बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। इसके अलावा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago