बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल एक बार फिर से दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर अब सामने आ चुका है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। साथ ही इस बार कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। ट्रेलर की बात करें तो यह शुरू से लेकर आखिर तक पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। ट्रेलर में कॉमिक टाइमिंग, रंगीन लोकेशंस और फुल ऑन मसाला देखने को मिला है।
फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन, रितेश और अक्षय के बीच तनातनी चल रही है जोली बनने को लेकर। दरअसल रणजीत अपने जन्मदिन पर अपनी प्रॉपर्टी बेटे जॉली के नाम पर करना चाहते हैं। करोड़ों की संपत्ति के लिए तीनों खुद को जॉली बताते हैं। इसी बीच क्रूज पर तीनों की गर्लफ्रेंड्स एक्सचेंज होने का भी इंसीडेंट होता है, जिसके बाद फुल ऑन कंफ्यूजन देखने को मिलता है।
लंबी चौड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को अगले महीने 6 जून को रिलीज किया जाएगा। संजय दत्त की एंट्री इस बार एक अलग ही रंग लेकर आई है। उन्होंने ट्रेलर में अपने दमदार डायलॉग्स और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं जैकलीन और नरगिस ग्लैमर का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…