उत्तराखण्ड

युवक ने विराट कोहली की बेटी पर की आपत्तिजनक पोस्ट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, केस दर्ज

देहरादून: सोशल मीडिया पर विराट कोहली व उनकी बेटी समेत कई अन्य बच्चियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस के सक्रिय होते ही आरोपी युवक ने अपने कृत्य पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की लीगल काउंसलर अनन्या सिंह और अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया और उत्तराखंड पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला कि सानिध्य भट्ट निवासी आर्यनगर राजपुर रोड उस सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित करता है, जिससे आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2019-20 में फेसबुक के अलग-अलग एकाउंट खोले। इन पर मजाकिया पोस्ट करने शुरू किए और दूसरे ग्रुप में आने वाले मजाकिया पोस्ट भी शेयर करने लगा। कुछ समय बाद उसने वैसे ही पोस्ट खुद बनाने शुरू किए, ताकि उसका पेज जल्द वायरल हो। धीरे-धीरे वह डार्क कॉमेडी की ओर चला गया। जैसे ही उसने विराट कोहली और उनकी बेटी, दिव्यांग लोगों और एलजीबीटीक्यू पर मजाकिया और आपत्तिजनक पोस्ट की तो उसके रिश्तेदारों ने उसके इस कृत्य को गलत बताया। इसके बाद से उसने पोस्ट बंद कर दिए। पुलिस ने उसके इस कृत्य को गंभीर मानते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago