आगरा:- आगरा के कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक चांदी कारीगर बताया गया है, जो अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए लोहे के जाल पर खड़ा हुआ था। उसी समय वो जाल से नीचे गिर गया। उसकी गर्दन कट गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में ताजगंज का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम नौकरी करने के लिए आता था। वो यहां के कारखाने में चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। बताया गया है कि शनिवार सुबह वो कारखाने से बाहर दो दोस्तों के साथ लोहे के जाल पर पहुंचा। यहां पर वो स्लो मोशन में अपना वीडियो बना रहा था।
आसिफ ने लोहे के जाल के एक हिस्से को ऊपर उठाया, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो चौथी मंजिल से जाल के अंदर से निकलता हुआ नीचे जा गिरा। ये देख मौके पर मौजूद दोस्तों और अन्य लोगों के हाथ पांव कांप गए। तत्काल ही आसिफ को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसिफ की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को लेकर चले गए। वहीं मौत का ये लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…