रुड़की:- रुड़की हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि मौके से पांच फरार हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि खंजरपुर निवासी अभिषेक (26) बाइक से घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह हाईवे के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह हाईवे पर गिर गया। इस दौरान कार ने अभिषेक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि पांच युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। हिरासत में लिए युवक का मेडिकल कराया गया है। जबकि पांच अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…