उत्तराखण्ड

गैरसैंण स्थाई राजधानी को लेकर युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस

गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर युवा फिर सड़कों में उतरने लग गए हैं, वहीं राजधानी की मांग को लेकर जन आक्रोश बढ़ने लगा है। देर शाम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने गैरसैंण बाजार में मशाल जुलूस निकाला और धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूं तो राज्य बनने के बाद से ही गैरसैण स्थाई राजधानी को लेकर बड़े बड़े आंदोलन होते रहे हैं। लेकिन सरकारों ने गोल मटोल करते हुए गैरसैंण को हमेशा राजनीतिक तौर पर देखा है। लेकिन जिस तरीके से युवाओं में फिर से आक्रोश बढ़ रहा है। कहीं ना कहीं आने वाले दिनों में यह आंदोलन बड़ा रूप भी ले सकता है।

 

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में एक मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक से गैरसैंण तहसील तक निकाला गया। इस मशाल जुलूस के दौरान छात्र और युवाओं ने मुख्य बाजार में धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मोहन भंडारी ने बताया की युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है कि …..

  1. भाजपा सरकार गैरसैंण को स्थाई राजधानी क्यों घोषित नहीं किया जाता क्या उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में दो दो राजधानियों का कोई औचित्य है।
  2. गैरसैंण को जब ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया गया है तो यहां अभी तक SDM, तहसीलदार और डॉक्टरों की नियुक्ति क्यों नहीं की गई।
  3. ग्रीष्मकालीन राजधानी में ग्रीष्मकाल में सत्र क्यों नहीं चलाया गया।
  4. जब राजधानी का ये हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा।

 

मोहन भंडारी ने आगे कहा  ,“ यदि सरकार जल्द इस और ध्यान नहीं देती है तो आने वाले दिनों में मजबूरन युवाओं को गैरसैंण के समस्त सरकारी दफ्तरों में मजबूरन तालाबंदी करनी पड़ेंगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी इस सोयी हुए भाजपा सरकार की होगी । इस मशाल जुलूस में गौरव मोनू, संजय कुमार, प्रकाश गौड़, संजय नेगी, हिमांशु शाह, दर्शन पंवार, प्रकाश खत्री, कुलवीर सिंह, पंकज रावत, हिमांशु, राजीव सिंह, सतेंद्र सिंह, राजेश रावत, सुरेंद्र रावत, अनिल सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago