उत्तराखण्ड

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन

देहरादून: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यहां आने वाले विक्रमों और बसों के रूट भी डायवर्ट रहेंगे। इसके अलावा कई जगह बैरिकेडिंग लगाकर भी चेकिंग की जाएगी।

परेड ग्राउंड के चारों ओर यह रहेगी व्यवस्था

– परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– वीआईपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा यहां से कांवेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिनी और वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट नं. 01) से प्रवेश करेंगे।

ये है पार्किंग व्यवस्था

– वीआईपी-अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे होगी।
– गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड व प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज-आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट नं. 04 व 05) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।
– धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
– सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज में पार्क होंगे।
– राजपुर रोड से दर्शकों के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड पर दीवार के किनारे वन-साइड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होंगे।

गणतंत्र दिवस पर विक्रमों और बसों का रूट रहेगा डायवर्ट

यहां रहेंगे बैरियर

आउटर प्वाइंट
– ईसी रोड सर्वे चौक
– मनोज क्लीनिक
– बुद्धा चौक
-दर्शनलाल चौक
-ओरिएंट चौक
-पैसिफिक तिराहा

इनर प्वाइंट

– रोजगार तिराहा
– कनक चौक
– डूंगा हाऊस
– लैंसडौन चौक
– कॉन्वेंट तिराहा

विक्रमों के लिए डायवर्ट प्लान

– 02 नंबर रूट (रायपुर) के विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
– 03 नंबर रूट (धर्मपुर) के विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
– 05 नंबर रूट (आईएसबीटी), 08 नंबर रूट (कांवली) के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
– प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
– राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसेफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिये यह रहेगी व्यवस्था

– आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
– रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर की ओर वापस भेजी जाएंगी।
– रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर भेजी जाएंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago