पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े रहने का संदेश दिया।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास के परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया।

उन्होंने यह कहा कि घर में होने वाले किसी भी शुभ पर्व पर हम पौधारोपण से उस कार्य की शुरुआत करें ताकि हमारे व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण जुड़ सकें|

उन्होंने कहा कि धरती पर मानव, समाज और प्राणी जगत के स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित सभी प्रदेशवासियों से पौधे लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को रोकने की दिशा में जनचेतना जाग्रत करने तथा सहयोग करने की अपील की है और कहा पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours